प्रयागराज, अप्रैल 5 -- समाजवादी पार्टी ने रविवार को महर्षि कश्यप और निषाद राज गुह्य की जयंती मनाई। जार्जटाउन स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि महर्षि कश्यप, निषाद राज हैं सामाजिक समरसता, मित्रता और त्याग के प्रतीक हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने महर्षि कश्यप को सृष्टि के प्रमुख ऋषियों में से एक बताते हुए कहा कि उनका योगदान भारतीय संस्कृति, ज्ञान और सामाजिक संरचना को दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। वहीं, निषाद राज गुह्य ने भगवान राम के वनवास के दौरान उनका साथ देकर आदर्श मित्रता का उदाहरण प्रस्तुत किया। एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने कहा कि महर्षि कश्यप और निषाद राज गुह्य के विचार आज भी समाज को एकजुट र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.