कानपुर, नवम्बर 14 -- कानपुर। वैश्विक आध्यात्मिक गुरु परमहंस प्रज्ञानन्द ने कहा कि क्रिया योग का विज्ञान मानव बुद्धि की उत्पत्ति नहीं है बल्कि दिव्य शक्ति की उत्पत्ति है। क्रिया योग श्वांस नियंत्रण के अभ्यास से ध्यान सिखाता है। इससे मन एकाग्र होता है। साधक चेतना के महानतम स्तरों तक पहुंचकर जीवन को परिवर्तित कर सकता है। सिविल लाइंस स्थित लिटिल शेफ में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि शनिवार को आईएमए भवन में शाम 07 बजे से आधुनिक पेशेवरों के लिए सार्वजनिक उद्बोधन होगा। इसी दिन सुबह 10 बजे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म में छात्रों के लिए विशेष व्याख्यान होगा। क्रिया दीक्षा समारोह रविवार को केशव भवन में प्रातः 08 बजे होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.