प्रयागराज, मार्च 17 -- एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज के बीएड संकाय की ओर से कला एवं सांस्कृतिक युवा महोत्सव 'मस्ती की पाठशाला' का आयोजन मंगलवार को हुआ। विद्यार्थियों ने लोकगीत, नाटक, स्टैंडअप कॉमेडी, डिबेट, क्षणिकाएं, जस्ट ए मिनट, पोस्टर मेकिंग एवं फेस पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज ओवरऑल चैंपियन रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम ने किया। प्रतियोगिताओं में लोकगीत श्रेणी में एसएस खन्ना कॉलेज की टीम प्रथम रही। जबकि एमएलके पीजी कॉलेज, बलरामपुर द्वितीय और इसरारजी देवी शिक्षण संस्थान तृतीय स्थान पर रहा। नाटक में भी एसएस खन्ना कॉलेज ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं एमएलके पीजी कॉलेज, बलरामपुर द्वितीय और केएनपीजी कॉलेज, ज्ञानपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.