श्रीनगर।, नवम्बर 21 -- जम्मू-कश्मीर में हाल ही में दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO) के बाद बयानबाजी तेज हो चुकी है। बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने आरोप लगाया कि दोनों ही हत्या का आदेश एक मस्जिद से दिया गया था। उनके इस बयान के बाद हंगामा मच गया। किश्तवाड़ की जामा मस्जिद के इमाम और 'इस्लामी मरकज-ए-मजलिस शूरा' के चेयरमैन फारूक किचलू ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि पूरे जिले के इमामों से उन्होंने बात की है और यह दावा झूठा निकला है। किश्तवाड़ की विधायक शगुन परिहार ने SPO बाबी चंद और रशपाल कुमार की हत्या के बाद यह भी दावा किया था कि इन दोनों अधिकारियों के रास्ते की जानकारी आतंकियों को लीक कर दी गई थी। विधायक ने शुक्रवार देर शाम तक इमाम के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।601 मस्जिदों के चेयरमैन में किचलू आपको बता दें कि किश्तव...