'मस्जिदों में भरे जा रहे वोटर फॉर्म', कर्नाटक में बड़ी धांधली का आरोप; चुनाव आयोग पहुंचा NDA
बेंगलुरु, जुलाई 7 -- कर्नाटक में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के एक प्रतिनिधिमंडल ने कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी. अंबुकुमार से मुलाकात कर इस मामले में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। एनडीए नेताओं ने इस पूरे मामले की तत्काल जांच और घर-घर जाकर सभी फॉर्म्स का अनिवार्य रूप से दोबारा सत्यापन कराने की मांग की है।शिकायत करने वाले प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन था शामिल? चुनाव अधिकारी से मिलने पहुंचे इस डेलिगेशन में केंद्रीय मंत्री और जेडीएस (JD-S) नेता एच.डी. कुमारस्वामी, बीजेपी की तरफ से केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और शोभा करंदलाजे, कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.