नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- कानपुर का एक ऐसा हत्याकांड जिसे सुलझाने में पुलिस को जो बातें पता चलीं वो काफी हैरान कर देने वाली थीं। कानपुर के दवा कोरोबारी की हत्या के पहले घर के ही एक शख्स ने गूगल पर सर्च कि, 'किसी आदमी को कैसे मारें, जिससे हत्या नहीं आत्महत्या लगे' और जब कारोबारी की हत्या हो रही थी कि घर के लोग पार्टी कर रहे थे। इस हत्याकांड के पीछे की जो बड़ी वहज निकलकर सामने आई, वो घर के ही एक शख्स पर लगने वाली बंदिशें थी। क्या है इस हत्याकांड की कहानी, जिने पूरे कानपुर को हैरान कर दिया....आइए जानते हैं विस्तार से।26 बार चाकू से वार तारीख 5 सिंतबर 2026 और जगह कानपुर का इंदिरा नगर। यहां के आर्बिट अपार्टमेंट में रहने वाले दवा कारोबारी विनीत मिनोचा को इस बात का जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि, ये रात उनकी जिंदगी की आखिरी रात होने वाली है। विनित क...