भोपाल, सितम्बर 16 -- हैदराबाद के सांसद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीप असदुद्दीन ओवैसी भोपाल दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा को आडे़ हाथों लेते हुए खुला चैलेंज दिया है। रामेश्वर शर्मा के भोपाल के काजी कैंप इलाके पर मिसाइल हमले वाले बयान को लेकर ओवैसी ने कहा कि बताओ कब लॉन्च कर रहे हो मिसाइल, मैं अकेले सामने आकर खड़े होने और शहीद होने को तैयार हूं। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।क्या बोले थे रामेश्वर शर्मा बीते दिनों बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के एक विवादित बयान की खूब चर्चा हुई थी। रामेश्वर शर्मा भोपाल के काजी कैंप पर मिसाइल गिराने की बात कही थी। रामेश्वर शर्मा के इस बयान पर खूब बवाल हुआ। अब असदुद्दीन ओवैसी ने उनके बयान के आधार पर आड़े हाथों लेते हुए चैलेंज दिया, और पूछा कि बताओ काजी कैंप पर कब...