नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- हिंदुत्व इंफ्लूएंसर स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी पर एक्टिविस्ट प्रीत सिरोही भड़क गए हैं। सिरोही ने कहा कि पूरी केंद्र सरकार कॉकरोचों के आगे झुक गई है। जेपी नड्डा जी पुडुचेरी तक जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस लगातार इनसे पिट रही है। वह बुरी तरह डरी हुई है। केंद्र सरकार के कैबिनेट के जो मिनिस्टर हैं, वो इनके ट्वीट्स का रिप्लाई कर रहे हैं। डीसीपी नई दिल्ली इनके ट्वीट का रिप्लाई कर रहे हैं। ये बहुत ज्यादा डरे हुए हैं। राहुल गांधी ने यह परंपरा शुरू की है कि भीड़ को ले जाओ एफआईआर दर्ज करा लो।क्या देश बीएनएस से नहीं चल रहा है? जिस संजय आजाद पर हमला करने के आरोप में स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया है, उसके लेकर सिरोही ने कहा कि आरएमएल हॉस्पिटल में उसका ट्रीटमेंट हुआ। वहां एमएलसी हुई। उसमें मामूली सी चोट लगी बताई गई है। ...