नई दिल्ली, फरवरी 18 -- पश्चिम बंगाल में भाजपा अपने मिशन 160 के लिए मजबूत सीटों पर ज्यादा जोर लगाएगी। इनमें पिछली बार जीती 77 सीटों के अलावा विभिन्न सामाजिक समीकरणों से उसके लिए अनुकूल स्थिति बनाने वाली लगभग 125 सीटें शामिल हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा व तृणमूल कांग्रेस में साढ़े छह फीसदी से ज्यादा का वोट अंतर था। भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि जब बदलाव की स्थिति बनती है तब पुराने आंकड़े ज्यादा मायने नहीं रखते हैं। चूंकि राज्य में लगभग सीधा मुकाबला है इसलिए जो भी जनादेश होगा स्पष्ट होगा। पिछली बार तृणमूल कांग्रेस ने 44.91 फीसद मत पाकर 211 सीटें जीती थी, जबकि भाजपा ने 38.15 फीसद वोट हासिल कर 77 सीटें जीती थी। साढ़े छह फीसदी वोट के इस अंतर ने सीटों को लेकर बड़ा अंतर पैदा कर दिया था। आम तौर पर बदलाव की स्थिति में दो से तीन फीसद वो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.