'मन व शरीर के बीच संतुलन बनाता है योग'
मुजफ्फरपुर, जून 22 -- मुजफ्फरपुर। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग) क्षेत्रीय कार्यालय मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में रविवार को कार्यालय परिसर में योग दिवस मनाया गया। योग शिविर का आयोजन संयुक्त निदेशक आशीष कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन व आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने की एक प्राचीन पद्धति है। कार्यालय के सहायक निदेशक राजकुमार मिश्र ने योगासन व प्राणायाम का अभ्यास किया। मौके पर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग) के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा अहियापुर के उमा नगर स्थित एसएसबी सेक्टर मुख्यालय, मुजफ्फरपुर जंक्शन, रेलवे कार्यालयों, रेलवे क्षेत्रीय प्रशिक्षण स्कूल आदि में भी योग दिवस पर योगाभ्यास कराया गया। यह भी पढ़ें- योग दिवस :: झपहां स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.