मऊ, फरवरी 4 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। 17 जनवरी को चौरी-चौरा (गोरखपुर) से प्रारंभ हुई मनरेगा बचाओ यात्रा जो देवरिया और बलिया होते हुए मंगलवार को घोसी पहुंची, जहां लोगों ने स्वागत किया। मझवारा से घोसी तक रास्ते में पड़ने वाले गांव और बाज़ार में जनसंवाद और जनसभा करते हुए आगे बढ़ी। यात्रा मझवारा से शुरू होकर पतिला, सिकरौर, आदमपुर, नकटा, बरूहा, जमालपुर, रघौली, भवनपुर, होते हुए घोसी के गांधी तिराहे पर पहुंची। जनसभा के साथ यात्रियों ने यात्रा का समापन किया। जनसभा में मनरेगा मजदूर संघ के सैकड़ों साथियों और स्थानीय लोगों ने यात्रा को समर्थन दिया। 'मनरेगा को खत्म करने की साजिश' का आरोप लगाते हुए यात्री मृत्युंजय मौर्य ने मोदी सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों का कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह सरकार संविधान पर लगातार हमला कर रही है और अपने पूंजीपत...