'मनन-स्मरण से जागृत होता है भक्ति का मार्ग'
मुरादाबाद, मई 29 -- हनुमान नगर लाइनपार स्थित श्री हनुमान मंदिर में शुक्रवार श्री हरिनाम संकीर्तन किया गया। कथा व्यास सुदेशाचार्य ने कहा कलियुग में हरिनाम संकीर्तन ही सर्व कल्याणकारी है। इसके मनन, स्मरण और जप करने से मानव में त्याग और वैराग्य की भावना जागृत होती है। यहीं से मनुष्य भक्ति का मार्ग प्रशस्त होकर मुक्ति की ओर अग्रसर जाता है। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। व्यवस्था में सुदर्शन सिंह, मनोज गुप्ता, दीपक शर्मा, सुनीता रानी, कविता शर्मा, विभूति सिंह आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.