नैनीताल, मार्च 20 -- नैनीताल, संवाददाता। राजकीय मौन पालन केंद्र ज्योलीकोट की ओर से राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन योजना के अंतर्गत सात दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कुमाऊं क्षेत्र के कुल 31 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मधुमक्खी पालन से जुड़ी विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी गई। इसमें मड हाइव और मौनगृह का निर्माण, छोटे उपकरण तैयार करना, मधुमक्खियों की बसावट, व्यवहारिक प्रशिक्षण, प्रक्षेत्र भ्रमण और संग्रहालय भ्रमण शामिल रहे। इसके अलावा प्रगतिशील मधुमक्खी पालकों और विषय विशेषज्ञों की ओर से व्याख्यान भी दिए गए। समापन अवसर पर शुक्रवार को प्रशिक्षणार्थियों को मधुमक्खी पालन किट भी वितरित की गई। कार्यक्रम में प्रदेशीय मौन विशेषज्ञ गरिमा तिवारी एवं वरिष्ठ कीट विज्ञान...