हल्द्वानी, मई 3 -- रामनगर, संवाददाता। उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी रविवार को रामनगर दौरे पर पहुंचे। यहां आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा प्राधिकरण की स्थापना और मदरसों के आधुनिकीकरण के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह पहल मदरसों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक विषयों के समावेशन और छात्रों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य पारंपरिक शिक्षा को समाप्त करना नहीं, बल्कि उसे आधुनिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और राष्ट्रीय शिक्षा मानकों के साथ समन्वित करना है, ताकि मदरसा छात्र-छात्राएं भी प्रतिस्पर्धी युग में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में स्कूलों की तर्ज पर चलेंगे मदरसे, तलबा बनेंगे डॉक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.