'मछलियों' की रक्षा में मौत के घाट उतारा गया था 'मछुआरा'
कौशाम्बी, जून 24 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र की अलवारा झील में मछली पकड़ने का काम करने वाला बिहार निवासी मछुआरा मछलियों की रक्षा करने में ही मौत की नींद सुलाया गया था। पुलिस ने वारदात का अनावरण करते हुए मुख्य हत्यारोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। उसके साथी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपी का पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया है। बिहार प्रांत के मुजफ्फर नगर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवाड़ा भुआल उत्तरी गांव का 55 वर्षीय ब्रम्हदेव साहनी पुत्र नागेश्वर साहनी करीब 20 साल से अलवारा में डेरा डालकर रहता था और झील में मछली पकड़ने का काम करता था। चचेरे भाई अजीत साहनी व भागीरथ भी उसके साथ रहते थे। 20 जून की सुबह महेवाघाट के पौर कांशीरामपुर स्थित गोशाला के करीब आनंद सिंह के खेत में उसकी खून से सनी लाश मिली थी। सिर पर वजनी वस्तु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.