काशीपुर, मार्च 24 -- जसपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. यूनुस चौधरी ने धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के विकास, जनकल्याण के प्रयासों को मजबूती मिलेगी। सोमवार को डॉ. चौधरी ने कहा कि सीएम धामी की पूरी कैबिनेट 2027 में राज्य में फिर से परचम लहराने को तैयार है। कहा कि कांग्रेस में मंत्री अथवा दायित्व स्टेटस सिंबल बन जाता है, लेकिन भाजपा का मिशन सेवा है। और इसी ध्येय के साथ हर कार्यकर्ता को दायित्व सौंपा जाता है। यहां आसिफ चौधरी, राजकुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.