काशीपुर, अप्रैल 9 -- अनुराग गंगोला, काशीपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान काशीपुर में भारत के भविष्य के लिए सतत प्रबंधन रणनीतियां विषय पर गुरुवार को आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के पहले दिन का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन में शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं और शोधकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की। वक्ताओं ने भारत को तेजी से विकसित हो रही प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बताते हुए समावेशी, उत्तरदायी और पर्यावरण-संवेदी विकास की आवश्यकता पर जोर दिया। गुरुवार को सम्मेलन का शुभारंभ प्रो. सोमनाथ चक्रवर्ती के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन विकसित भारत 2047 की परिकल्पना के अनुरूप है, जो जलवायु परिवर्तन और संसाधन संबंधी चुनौतियों के बीच संतुलित एवं सतत विकास पर केंद्रित है। मुख्य वक्ता भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.