नई दिल्ली, अगस्त 25 -- पिछले कुछ समय से शानदार जीत दर्ज कर रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का मानना है कि यूएई में होने वाले एशिया कप और जापान में होने वाले एशियाई खेलों से पहले टीम में जीत का भरोसा मजबूत हो रहा है। पिछले महीने लॉर्ड्स में इंग्लैंड को हराकर वहां पहली बार महिला टेस्ट जीतने के बाद भारतीय टीम का अगला लक्ष्य एशिया कप टी20 है। भारत इस टूर्नामेंट का रिकॉर्ड सात बार चैंपियन रह चुका है। इसके बाद टीम जापान में होने वाले एशियाई खेलों में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी।'टीम सफलता का स्वाद चख चुकी और...' हाल ही में ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट में भारत को जीत दिलाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सोनी स्पोर्ट्स से कहा, "बेशक हमारी उम्मीद जीत की ही है। हमारी टीम बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रही है।" उन्होंने कहा, "पिछले चार-पां...