नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- वैश्विक तनाव के बीच कल्पना इनामदार ने केंद्र सरकार से त्वरित और ठोस कदम उठाने की मांग की है। मंगलवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकआंदोलन न्यास की कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात का सीधा असर भारत के आम नागरिक पर पड़ रहा है।पीएम मोदी से क्या है मांग कल्पना इनामदार ने बताया कि संगठन की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर भारत से वैश्विक स्तर पर शांति स्थापित करने में सक्रिय मध्यस्थ की भूमिका निभाने का आग्रह किया गया है। उनके अनुसार, भारत की कूटनीतिक स्थिति ऐसी है कि वह इस दिशा में प्रभावी पहल कर सकता है। यह भी पढ़ें- समय से होंगे झारखंड पंचायत चुनाव, 27 प्रतिशत होगा OBC आरक्षण; मंत्री ने की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में महंगाई का मुद्दा प्रमुख रहा। इनामदार ने कहा कि आ...