देहरादून, अप्रैल 2 -- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आईआरसीटीसी 'भारत गौरव' टूरिस्ट ट्रेन के जरिए सात ज्योतिर्लिंगों की विशेष यात्रा शुरू करने वाली है। 27 अप्रैल से शुरू होने वाली यह यात्रा 11 रात और 12 दिनों की होगी, जिसमें श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख शिवधामों के दर्शन एक ही पैकेज में कराने की योजना है। इस तरह के पैकेज को आईआरसीटीसी लगातार बढ़ावा दे रहा है ताकि यात्रियों को सुविधाजनक और संगठित तीर्थ यात्रा का अनुभव मिल सके। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को उज्जैन में महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर, गुजरात में द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर, सिग्नेचर ब्रिज व सोमनाथ, नासिक में त्र्यंबकेश्वर व पंचवटी, तथा संभाजी नगर में घृष्णेश्वर व भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाए...