हल्द्वानी, अगस्त 27 -- हल्द्वानी। भारत विकास परिषद काठगोदाम शाखा की ओर से 31 अगस्त को 'भारत को जानो' अखिल भारतीय लिखित परीक्षा-2026 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में काठगोदाम क्षेत्र के 40 स्कूलों के करीब 8500 जूनियर और सीनियर छात्र प्रतिभाग करेंगे। शाखा अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में देश के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जानकारी एवं जागरूकता बढ़ाना है। देशभर में एक ही दिन और एक ही प्रश्नपत्र के माध्यम से अखिल भारतीय स्तर पर लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह भी पढ़ें- देशभर में 30 लाख बच्चे भारत को जानो प्रतियोगिता में होंगे शामिल यह भी पढ़ें- भारत को जानो परीक्षा में 5600 से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...