नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने भारत-ईरान संबंधों को बहुत मजबूत बताया और क्षेत्र में शांति की अपील की है। उनका यह बयान एक दिन पहले होर्मुज में भारतीय झंडे वाले पोतों पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद आया है।हकीम इलाही ने पत्रकारों से कहा कि हमारा भारत के साथ रिश्ता बहुत मजबूत है। भारत ने ईरान के साथ अच्छे संबंधों का लाभ उठाकर होर्मुज जलडमरूमध्य से अपने तेल टैंकरों की आवाजाही सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि भारत और ईरान के संबंध हजारों साल पुराने सांस्कृतिक और सभ्यतागत जुड़ाव पर आधारित हैं। यह भी पढ़ें- ईरान ने भारतीय जहाजों पर क्यों की फायरिंग? अब बोल रहा- भारत से मजबूत संबंध उन्होंने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच तथा...