बगहा, मार्च 16 -- बगहा, हमारे संवाददाता। बगहा दो प्रखंड के सभागार में रविवार को प्रोफेसर अरविंद नाथ तिवारी की लिखी पुस्तक "भारत के कर्णधार" का विमोचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, साहित्य और पत्रकारिता से जुड़े लोगों ने पुस्तक पर अपने विचार रखते हुए समकालीन पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और उसकी दिशा-दशा पर भी चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीएमएचपी के पूर्व प्राचार्य डॉ. रविकेश मिश्र ने कहा कि समाज के निर्माण में विचार और लेखनी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसी पुस्तकों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। विशिष्ट अतिथि डॉ. केबीएन सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता कई चुनौतियों से गुजर रही है। ऐसे दौर में सकारात्मक और तथ्यपरक लेखन की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.