इस्लामाबाद, सितम्बर 17 -- पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारत की बढ़ती सैन्य क्षमताओं को स्वीकार किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान नई दिल्ली के साथ किसी तरह की हथियारों की दौड़ में शामिल नहीं है। अल अरेबिया इंग्लिश को दिए इंटरव्यू में चौधरी से भारत की एयर डिफेंस, मिसाइल और पारंपरिक स्ट्राइक क्षमताओं में हो रहे विकास को लेकर पाकिस्तान की चिंता के बारे में पूछा गया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत की सैन्य क्षमताओं का "सम्मान" करता है और नई दिल्ली के अपने रक्षा भंडार को मजबूत करने के प्रयासों को समझता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का फोकस रक्षात्मक क्षमताओं पर है और किसी भी देश के खिलाफ उसका "कोई आक्रामक इरादा" नहीं है।'भारतीय सैन्य क्षमताओं का सम्मान करते हैं' लेफ्टिन...