नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- दिल्ली पुलिस ने पूनम जेजलर नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है। वह भारतीय मूल की जर्मन नागरिक हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने जर्मन नागरिकता दिलाने का झूठा वादा करके एक आदमी से 60 लाख रुपए लिए थे। उनके खिलाफ जारी एक लुकआउट सर्कुलर के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। वह स्विट्जरलैंड में 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' की अध्यक्ष हैं और अपने पति के साथ स्विट्जरलैंड में रहती हैं। महिला ने दावा किया था कि वह मध्य प्रदेश के पूर्व कानून सचिव की बेटी हैं। बुधवार को उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास अनिमेष कुमार ने पूनम जेजलर को 16 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। एक दिन न्यायिक हिरासत में रहने के बाद उन्हें अदालत में पेश क...