गुड़गांव, जनवरी 21 -- गुरुग्राम। एमजी रोड स्थित डीएलएफ फेज-2 के एक स्कूल में मंगलवार को वी द पीपल अभियान संस्था द्वारा एक शाम संविधान के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'भारत का संविधान, भारत की जान है....' गीत रहा। इसे लेखिका एवं संगीतकार शुभ्रा द्वारा औपचारिक रूप से जारी किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली से आए बंधुता बैंड के नन्हे कलाकारों ने सामाजिक एकता और भाईचारे पर आधारित गीतों की ऐसी मनमोहक प्रस्तुति दी कि पूरा स्कूल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सेक्टर-57 के नॉलेज हैबिटेट स्कूल के छात्रों ने संविधान गीत को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसके अलावा, तृष्णा संगीत महाविद्यालय के कलाकारों ने भी अपनी विशेष प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.