'भारत-अमेरिका कृषि समझौते पर रोक लगाई जाए'
रुद्रपुर, जून 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय कृषि समझौते के विरोध में किसान एकता संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर प्रस्तावित कृषि समझौते पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील आम जनता, किसानों और देशहित के खिलाफ है। संगठन ने मांग की कि किसान हितों और राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए इस समझौते को तत्काल निरस्त किया जाए। किसान एकता संघ ने ज्ञापन के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गारंटी कानून लागू करने, बिजली अधिनियम-2025 और बीज अधिनियम-2025 को वापस लेने और किसानों का पूर्ण कर्ज माफ करने की मांग भी उठाई। यह भी पढ़ें- भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.