प्रयागराज, नवम्बर 26 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र की ओर आयोजित 'कंटेम्परेरी रिलेवेन्स ऑफ इंडियन नॉलेज सिस्टम एंड वूमेन्स इम्पावरमेंट' विषयक दो दिनी सेमिनार का उद्घाटन बुधवार को हुआ। मुख्य वक्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज की प्रो. श्वेतांशू भूषण ने कहा कि भारतीय ज्ञान के उद्गम और उसके विस्तार में सदियों से ही महिलाओं का अहम योगदान रहा है। भारतीय ज्ञान परंपरा का उद्गम वेदों और हिंदू धर्म ग्रंथों से है। यह पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ी है और इसे आगे बढ़ाने में महिलाओं का सबसे बड़ा योगदान है। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने सावित्रीबाई फुले, ऐनी बेसेंट और सरोजनी नायडू का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान और समाज सुधारों में महिलाओं के योगदान काफी अहम रहा है। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.