नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि काला सागर में तुर्किये के झंडे वाले एक मालवाहक जहाज पर रूस के ड्रोन हमले के बाद लगी आग में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोगों को बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि इस जहाज पर भारत और अजरबैजान के नागरिक सवार थे। हालांकि मारे गए नागरिक की पहचान उजागर नहीं किया गया हैय़ दूसरी ओर रूस ने भी यूक्रेन के दावे पर कुछ नहीं कहा है।जेलेंस्की ने क्या कहा? जेलेंस्की ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि अविवादित जलक्षेत्र में तुर्किये के झंडे वाले और मक्का ले जा रहे एक मालवाहक जहाज पर दो रूसी ड्रोन ने भीषण हमला किया। उन्होंने लिखा कि जहाज पर भारत और अजरबैजान के नागरिक सवार थे। दुर्भाग्य से, अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक जहाज के कप्तान की मौत हो ग...