'भामाशाह' के नाम पर चलेगी बस, आज मंत्री करेंगे शुभारम्भ
बलिया, जुलाई 11 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। व्यापारी संगठनों की मांग पूरी होती दिख रही है। दानवीर भामाशाह के नाम पर बस सेवा की शुरुआत रविवार से हो जाएगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह 12 जुलाई को शाम चार बजे रोडवेज से बस सेवा का शुभारम्भ करेंगे।उल्लेखनीय है कि 29 जून को भामाशाह जयंती के अवसर पर टाउन हाल में आयोजित प्रांतीय वैश्य प्रतिनिधि समागम का आयोजन हुआ था। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह उस कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान भारतीय वैश्य चेतना महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गांधी ने विशिष्ट अतिथि से भामाशाह जी के नाम पर बलिया से लखनऊ तक बस सेवा शुरू करने, उनके नाम पर बलिया शहर में एक गेट बनवाने, एक मार्ग का नामकरण भामाशाह के नाम पर करने तथा उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की थी। मंत्री ने सभी मांगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.