सिंगरौली, जून 19 -- मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के एक गांव में शादी से महज कुछ घंटों पहले दुल्हन बनने जा रही युवती द्वारा कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक युवती का नाम भाजपा प्रजापति था। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर खुदकुशी के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वासे कर्थुआ बहेरा गांव में रहने वाले मेवालाल प्रजापति के घर में उनकी बेटी भाजपा प्रजापति की शादी की तैयारियां चल रही थीं। आज शाम को उसकी बारात आनी थी, लेकिन इससे पहले ही दुल्हन बनने जा रही 'भाजपा' ने गुरुवार रात कथित रूप से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से जहां शादी की खुशियों वाले घर में मौत का मातम पसर गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। बेटी की मौत से दुल्हन के परिजनो...