हरिद्वार, जून 8 -- हरिद्वार, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन भारत भूमि के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन और चिंतन शिविर का सोमवार को समापन हो गया। चिंतन शिविर के समापन पर नौ सूत्रीय मांग पत्र जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को प्रेषित किया गया। अलकनंदा मैदान में आयोजित शिविर में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ भेदभाव कर रही है। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। देश के किसानों का कर्जा माफ होना चाहिए। किसानों को दुगनी आय का वादा किया गया था लेकिन नहीं हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन कुमार गुड्डू ने कहा कि एमएसपी की गारंटी दी जाये साथ ही लावारिस पशुओं की समस्या बहुत बढ़ती जा रही है। यह भी पढ़ें- 'भाजपा सरकार किसानों के साथ भेदभाव कर रही' जंगली पशु फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। गन्ने का भुगतान समय से हो जिससे किस...