'भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट समेत 16 पर दर्ज किया जाए केस'
रुद्रपुर, अगस्त 31 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और श्रीराम धर्मार्थ सेवा न्यास के अध्यक्ष गिरीश चंद्र पांडे समेत 16 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र पाल सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर में आरोप लगाया कि आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की जनसभा हुई थी। इसमें अनुसूचित जाति से आने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हुए थे। आरोप है कि जनसभा के दो दिन बाद 10 अगस्त को श्रीराम धर्मार्थ सेवा न्यास के अध्यक्ष गिरीश चंद्र पांडे और अन्य लोगों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत सभास्थल पर यज्ञ और गंगाजल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.