'भाजपा ने भूमिहार की बलि दे दी, दीपक प्रकाश के लिए कई मौके आए'; देवेश के इस्तीफे पर बोले आईपी गुप्ता
पटना, अगस्त 1 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एमएलसी देवेश कुमार का इस्तीफा होने के बाद बिहार की सियासत गर्माई हुई है। देवेश ने शुक्रवार को विधान परिषद की सदस्यता से त्याग-पत्र दे दिया। चर्चा है कि उनकी जगह पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को एमएलसी बनाया जाएगा, जो अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। अब इस सियासी घटनाक्रम पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इंक्लूसिव इंडिया पार्टी (IIP) के संस्थापक और सहरसा विधायक इंद्रजीत प्रसाद उर्फ आईपी गुप्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने एक भूमिहार नेता की बलि दे दी। जबकि दीपक प्रकाश को एमएलसी बनाने के लिए भाजपा के सामने पहले कई मौके आए थे। आईपी गुप्ता ने शुक्रवार रात जारी वीडियो में कहा, "हम अपने भूमिहार दोस्तों से कहते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.