प्रयागराज, अप्रैल 3 -- प्रयागराज, संवाददाता। औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी शुक्रवार को नैनी स्थित अभिनंदन बैंक्वेट हॉल एवं नेता नगर कीडगंज स्थित पंजाबी सभा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का सशक्त माध्यम है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रियता से ही योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप से लागू होती हैं। इस दौरान नैनी मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, कीडगंज मंडल अध्यक्ष कबीर जायसवाल आदि उपस्थित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...