नैनीताल, मार्च 20 -- भवाली। नगर के देवी मंदिर में चल रही श्रीमद्देवी भागवत कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण किया। व्यास कैलाश चंद्र सुयाल ने मां भगवती की विभिन्न लीलाओं का विस्तार से वर्णन करते हुए भक्तों को आध्यात्मिक संदेश दिए। उन्होंने कहा कि श्रीमद्देवी भागवत कथा सुनने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है। मां भगवती की कृपा से सभी कष्ट दूर होते हैं तथा जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। कथा के दौरान व्यास ने देवी के विभिन्न स्वरूपों और उनकी महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा स्थल पर पूरे समय भक्ति का वातावरण बना रहा और 'जय माता दी' के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.