गिरडीह, मार्च 17 -- गावां, प्रतिनिधि। थाना परिसर के सभागार में रामनवमी और ईद पर्व को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई। उसकी अध्यक्षता बीडीओ महेंद्र रविदास ने की। मौके पर उन्होंने कहा कि सभी सरकारी निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें। दिशा निर्देशों का पालन नहीं करनेवालों पर कार्रवाई होगी। लोगों से आपसी भाईचारा के साथ त्योहार मनाने की अपील की। मौके पर सीओ अभिषेक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर रोहित कुमार एवं थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार, डॉ नवीन कुमार भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। पुलिस इंस्पेक्टर रोहित कुमार ने बताया कि जुलूस रुट चार्ट के अनुसार पूजा समिति ले जाएगी। समय पर जुलूस निकालना है। थाना प्रभारी ने बैठक में रामनवमी पूजा कमेटी को बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार ही कार्य करना है। पूजा समिति को डीजे नहीं बजाना है। डीजे पर पूर्ण प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.