'भाईगिरी' वाली थारों को कलेक्टर ने लाइन में खड़ा कराया, मालिकों को दिलाई ऐसी शपथ
दमन, सितम्बर 11 -- दमन जिला प्रशासन ने महिंद्रा थार और टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी के मालिकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। बुधवार शाम (9 सितंबर) को केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव में आयोजित सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान दमन के जिला कलेक्टर सौरभ मिश्रा ने कहा कि थार 'भाईगिरी' या 'रफ्फूगिरी' दिखाने की गाड़ी नहीं है। उन्होंने कहा कि "थार का मतलब जिम्मेदारी है।" कलेक्टर ने थार मालिकों से अपील की कि वे सड़क पर महिलाओं और दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करने वाले जिम्मेदार नागरिक बनें। उन्होंने यह संदेश सोशल मीडिया पर साझा करने और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को टैग करने की भी अपील की।खुले मैदान में कतार में खड़ी की गईं थार और फॉर्च्यूनर इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अभियान के दौरान दमन के एक खुले मैदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.