गुड़गांव, मार्च 19 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। केंद्र सरकार से भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) की मंजूरी से उद्योगों को नई गति मिलेगी। इस पहल से रोजगार के अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है। इसके तहत कंपनियों को जमीन, बिजली, पानी और अन्य उपकरण पहले से तैयार मिलेंगे। उद्योगपति बिना किसी प्रशासनिक देरी के अपनी फैक्टरी शुरू कर सकेंगे। इस योजना का सीआईआई हरियाणा काउंसिल के वरिष्ठ सदस्य और कैपेरो मारुति के सीईओ विनोद बापना ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भव्य योजना के तहत बनने वाले 100 पार्कों में से एक बड़ा हिस्सा हरियाणा को मिल सकता है। गुरुग्राम, मानेसर और फरीदाबाद में पहले से स्थापित ऑटो और इंजीनियरिंग क्लस्टर को नई तकनीक और विस्तार के लिए जमीन मिलेगी। वही, बड़ी कंपनियों के आने से हरियाणा के हजारों छोटे और मध्यम उद्योगों को नए ऑर्डर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.