'भरपाई नहीं हो सकती', पंजाब CM मान की पत्नी ने मजीठिया, हरसिमरत बादल, खैहरा पर मानहानि का केस किया
चंडीगढ़, सितम्बर 16 -- मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने अपने ऊपर झूठे आरोप लगाने के मामले में शिरोमणि अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, सांसद हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेसी नेता सुखपाल सिंह खैहरा पर आपराधिक मानहानि का केस दर्ज करवाया है। उन्होंने चंडीगढ़ अदालत में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 210 और 222 के तहत शिकायत दर्ज करवाई है, जो भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 356 के तहत आने वाले अपराध से संबंधित है। इससे पहले उन्होंने तीनों को मानहानि का नोटिस भेजकर 24 घंटे में माफी मांगने को कहा था लेकिन तीनों ने माफी नहीं मांगी थी।चरित्र और प्रतिष्ठा को बड़ा नुकसान पहुंचा अपनी शिकायत में गुरप्रीत कौर ने कहा है कि आरोपियों द्वारा लगाए गए बेबुनियाद आरोपों से उनके चरित्र और प्रतिष्ठा को न केवल सामाजिक रूप से बल्कि व्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.