'भगवान ने बिरयानी खाने के लिए ही भेजा', असम के उपचुनाव में तीखी हुई जुबानी जंग
नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- असम में नौगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव से पहले चुनाव प्रचार में बिरयानी, पुलाव, चिकन और सूखी मछली तक सियासी बहस का हिस्सा बन गए हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन के बीच खाने को लेकर तीखी बयानबाजी हो रही है। रविवार को प्रचार का आखिरी दिन है और मतदान 6 अक्टूबर को होगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में दोनों नेताओं के बीच शुरू हुई यह जुबानी जंग अब नौगांव की सियासी चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गई है। सरमा ने चुनावी रैली में हुसैन की तुलना पौराणिक पात्र बकासुर से की, जिसे बहुत ज्यादा खाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि हुसैन दिन में कई बार मांस और पुलाव खाते हैं। सरमा ने उन पर सरकारी योजनाओं के लिए आए पैसे को पचा जाने का भी आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- भाई को कुछ आता हो या ना हो, एक सेंस त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.