शिवपुरी, अक्टूबर 28 -- Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के शास्त्री पंडित धीरेंद्र कृष्ण का 'भगवानों का भी ट्रेंड आता है' वाला बयान तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो कहते है कि देश में समय समय पर अलग-अलग भगवानों का फैशन सा चला और वो सब चले गए। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में धीरेंद्र शास्त्री ने 'जगत में कोई भी परमानेंट नहीं है' वाली बात कहते हुए नीम करोली बाबा और साईं बाबा तक का जिक्र कर दिया। बाबा के ताजे बयान का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है।यहां कोई भी पर्मानेंट नहीं, भगवान भी नहीं धीरेंद्र शास्त्री ने यह बयान शिवपुरी के बगीचा धाम-श्रीराम राजा सरकार धाम में कथा सुनाने के दौरान दिया। उन्होंने कहा- "यहां कुछ भी परमानेंट नहीं है। आज हम कथा कह रहे हैं, कल कोई और कहेगा। यहां कोई भी पर्मानेंट नहीं है। अरे भगवान भी परमानेंट नहीं...