मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- साहेबगंज, हिसं। शहीद-ए-आजम भगत सिंह शहादत पखवाड़ा के तहत साहेबगंज के विशंभरपुर में बिहार राज्य जनवादी सास्कृतिक मोर्चा 'विकल्प' ने शहादत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। बाबुलाल सहनी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने शहीद भगत सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि भगत सिंह के शोषणविहीन समाज की कल्पना आज भी अधूरी है। केंद्रीय कमेटी के सदस्य धीरेंद्र धीरू, बैजू कुमार, विभाकर विमल, राधिकारमण प्रसाद, हरिनारायण पासवान, पूजा कुमारी, हरिनंदन प्रसाद, भूपनारायण सिंह, मंटू राम के द्वारा किया गया। वहीं कवि मकरध्वज भगत को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.