'ब्लॉक स्तर पर बनाएं वनाग्नि नियंत्रण समिति'
अल्मोड़ा, मार्च 12 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को वनाग्नि रोकथाम के लिए बैठक हुई। वनाग्नि नियंत्रण के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की गई। डीएम ने ब्लॉक स्तर पर वनाग्नि नियंत्रण समिति बनाने के निर्देश दिए। गुरुवार को हुई बैठक में वनाग्नि की संभावित घटनाओं की रोकथाम और त्वरित नियंत्रण चर्चा की गई। डीएम अंशुल सिंह ने कहा कि गर्मियों के मौसम में वनाग्नि की घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। सभी संबंधित विभागों को सतर्कता बरतने और समय रहते आवश्यक तैयारी करने की जरूरत है। उन्होंने वन विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। कहा कि वनाग्नि की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करें। साथ ही आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, लोगों को जागरूक करने और व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.