'ब्लैक टिप' ने बढ़ाई आम उत्पदकों की मुश्किल, बचाव को कर रहे छिड़काव
हाजीपुर, जून 20 -- सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. गर्मी के मौसम में आम की फसल तैयार होने के साथ आम उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है। इन दिनों आम के फलों पर काले धब्बे (कोयलिया रोग) तेजी से फैल रहा है। इससे फलों के सड़ने के मामले बढ़ गए हैं। इससे सफेद मालदह आम की गुणवत्ता और कीमत दोनों प्रभावित हो रही है। व्यापारी रघुनाथ साह, संतोष साह , सुधीर कुमार, मुकेश कुमार, राजदेव सिंह, अशोक साह ने बताया कि सफेद मालदह आम में काले धब्बे (कोयलिया रोग) तेजी से फैल रहा है। जिसके कारण आम उत्पादक किसानों को काफी क्षति हो रही। कृषि विशेषज्ञों का इस संबंध में कहना है कि अगर समय रहते सावधानी नहीं बरती गई, तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस समस्या को कोयलिया रोग या 'ब्लैक टिप' कहा जाता है, जो मुख्य रूप से प्रदूषण और पोषक तत्वों की कमी के कारण होता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.