नई दिल्ली, मार्च 6 -- केंद्र सरकार ने आतंकवाद रोधी कमांडो बल (एनएसजी) में प्रतिनियुक्ति पर आने वाले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स के कर्मियों का कार्यकाल बढ़ाकर सात वर्ष कर दिया है। यह निर्णय 'ब्लैक कैट' बल की विशेष लड़ाकू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) ने इन जवानों की प्रतिनियुक्ति का समय मौजूदा पांच साल से बढ़ाकर सात साल करने का अनुरोध किया था, जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस फैसले को मंजूरी दी। एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने 5 मार्च को एक आदेश जारी कर कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और असम राइफल्स के जो लोग प्रतिनियुक्ति पर एनएसजी में शामिल हो रहे हैं, उन्हें कमांडो बल के 'काम की विशेष प्रकृति' को ध्यान में रखते हुए, 'शुरुआती नियुक्ति के समय' पूरे सात सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.