बगहा, जुलाई 26 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। जिले के उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने 'ब्रैप' अर्थात 'बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान' के तहत 154 बिंदुओं पर सुधार करने की योजना बनाई है। इसके तहत 'इज ऑफ़ डूइंग बिजनेस के माध्यम से आगामी 10 अगस्त तक कुछ निर्धारित टास्क को भी पूरा करने का निर्देश जारी किया गया है। ऐसा करने से जिले के उद्यमियों और वैसे उद्यमी जो बाहर से आकर पश्चिमी चंपारण जिले में अपना उद्योग लगाना चाहते हैं उनको एक सिंगल विंडो के तहत सभी आवश्यक सुविधाएं मिल सकेंगी। यह भी पढ़ें- 31 जुलाई तक साथी पोर्टल पर ऑन बोर्ड होना अनिवार्यउद्योग विभाग की जानकारी इसकी जानकारी देते हुए उद्योग विभाग के महाप्रबंधक रोहित राज ने बताया कि केंद्र सरकार के आदेश के आलोक में जिले में बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान से उद्यमियों की र...