नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। इस बीच महिला पत्रकारों द्वारा दिल्ली पुलिस पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जा चुके हैं। आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। AAP नेता ने कहा, "दिल्ली पुलिस के जवान महिला कार्यकर्ताओं को ब्रेस्ट के पास नोच रहे हैं, ताकि महिलाएं अपनी चोट को मीडिया को न दिखा सकें।" इसके साथ ही गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- "हमारी महिला कार्यकर्ता के पैंट के अंदर एक पुरुष पुलिसकर्मी ने हाथ डाला।"ब्रेस्ट के पास नोच रहे, महिला कार्यकर्ता के पैंट में... सौरभ भारद्वाज ने दावा किया- "पुलिस अधिकारी महिलाओं की खुली स्किन पकड़ते हैं और नोच लेते हैं। ब्रेस्ट के पास की स्किन भी पकड़कर खींच लेते हैं।" सौरभ भार...