रुद्रपुर, जून 27 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला 'ब्रेन-3.0' शनिवार को संपन्न हो गई। समापन सत्र में कृषि अनुसंधान, शिक्षा, नवाचार और उद्योग-अकादमिक सहयोग को नई दिशा देने के लिए विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया। विशेषज्ञों और पूर्व छात्रों ने विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर कृषि नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यशाला में कृषि क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), प्रिसिजन फार्मिंग, डिजिटल एग्रीकल्चर, सेंसर आधारित सिंचाई, हाइड्रोपोनिक्स, कार्बन फार्मिंग, कार्बन क्रेडिट, मौसम आधारित कृषि सलाह और फसल रोगों के पूर्वानुमान मॉडल विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही विश्वविद्यालय में एआई एवं डेटा सेंटर,...