शाहजहांपुर, अगस्त 21 -- स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की ओर से बीए तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पुस्तक 'ब्रिटिश एंड अमेरिकन ड्रामा' का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। पुस्तक का लेखन विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार यादव और साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय, बरेली की अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. बीना यादव ने किया है।पुस्तक में ब्रिटिश एवं अमेरिकी नाटक की प्रमुख विधाओं, महत्वपूर्ण नाटकों, साहित्यिक पारिभाषिक शब्दावली और आलोचनात्मक दृष्टिकोण को व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक विद्यार्थियों की अकादमिक जरूरतों और पाठ्यक्रम को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।समारोह में कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने दोनों लेखकों को बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थि...